समस्या समाधान कर्ता एवं वैग्यानिक अन्वेषक के रूप मे बालक
🔆समस्या समाधक🔆
" बच्चा एक समस्या समाधक के रूप में" ( child as a problem solver)
▪️बच्चे के सामने जी भी समस्या आती है वह उस उसका समाधान खोजने की कोशिश करता है। चाहे जो भी समस्या हो वह उस पर विश्लेषण कर ,उस परिस्थिति को समझ कर एक उचित समाधान निकलता है ।
▪️हम समस्या के समाधान के लिए अपनी बुद्धि के द्वारा एक बेहतर उपाय ढूंढकर उसका सही प्रकार से तरीके से उपचार करते है या उस समस्या को दूर कर देते है।
▪️जब हमारे पास समस्या आती है तो उसके लिए हम अपने उत्तम मार्गदर्शन और योग्यता का प्रयोग करके ही एक बेहतर समाधान निकालते है। हमारे मस्तिष्क का ज्ञान ही हमारी समस्या के समाधान की खोजने में हमारी मदद करता है।
▪️समस्या जा समाधान निकालने के लिए कई लोग,माता पिता,शिक्षक एक मार्गदर्शक के रूप में तथा इसके साथ ही हमारे संस्कार हमारे मूल्य एक सर्वोत्तम समाधान खोजने में हमारी मदद करते है।
🔅 गेंने के अनुसार➖
हम जिस भी समस्या जा समाधान निकालते है उसके लिए हम सात सोपान को पार कर आठवें सोपान पर पहुंचकर समस्या का समाधान निकाल लेते है।
गेने की पुस्तक- "The condition of learning"➖ में समस्या समाधान के आठ सोपान या चरण बताए गए है।
1 सांकेतिक रूप में सीखना
2 उद्दीपन अनुक्रिया
3 सरल रेखा
4 शाब्दिक सहाचर
5 विभेदीकरण
6 संप्रतय
7 नियम सीखना
8 समस्या समाधान
* सर्वप्रथम हमारे पास जो समस्या होती है उसके संकेतो की देखकर हम उस समस्या पर अनुक्रिया करते है और अनुक्रिया करते हुए एक सरल श्रंखला बनाते हुए उस समस्या जा शाब्दिक
सहाचर या उस समस्या की एक
अधारिय समझ बनाते है,फिर उसे अलग अलग रूप में बांटकर या उस समस्या का विभेदीकरण करते हैं। उपर्युक्त समस्त प्रक्रिया पूरी हो जाने पर हम अपने दिमाग में उसकी एक धारणा या समप्रत्य बना लेते है इसके बाद हम नियम बनाना सीख जाते है कि किस प्रकार से समाधान किया जाना है। और अंत में हम समस्या का सर्वोत्तम समाधान खोज लेते है।
By ✍🏻 वैशाली मिश्रा
Child -≤ problem solver
*✍️ समस्या ➖ समस्या एक ऐसा काम है जिसमें हम कठिनाई ( उलझन) का अनुभव करते है उसे समस्या कहते है।।
जैसे - एक व्यक्ति को कार चलाना सरल लगता है वहीं दूसरे व्यक्ति को वहीं कार्य बहुत कठिन लगता है
✍️समस्या समाधान ➖ जब व्यक्ति किसी विशेष लक्ष्य तक पहुंचना चाहता है परन्तु वह लक्ष्य तक आसानी से नहीं पहुंच पाता है तब समस्या समाधान की आवश्यकता होती हैं।।
✍️समस्या समाधान कर्ता ➖ हर व्यक्ति समस्या समाधान कर्ता होता है। कोशिश करते रहने से समस्या का समाधान होता है। समस्या को सुलझाना हमारे जीवन का अभिन्न अंग है।
*हर व्यक्ति को अपनी योग्यता और क्षमता के अनुसार कोई भी कार्य सरल या कठिन लगता है।
*व्यक्ति अपनी पूरी बुद्धि क्षमता का उपयोग करके समस्या का समाधान करता हैं।
*जब तक व्यक्ति कोई कार्य नहीं करेगा उसे वह कार्य कठिन लगेगा कार्य करने के बाद में वही कार्य उसके लिए आसान ( सरल) हो जाएगा।
*समस्या के लिए हम चिंतन करते है जिसमें अपने पूर्व ज्ञान ( अनुभावों) से समाधान करते हैं।
*समस्या समाधान में बच्चे को मदद की आवश्यकता होती है जैसे - शिक्षक , माता - पिता , मार्गदर्शन, संस्कार, मूल्यों के ज्ञान के माध्यम से बच्चे की समस्या का समाधान करते है ।
*व्यक्ति के संस्कार और मूल्यों का समस्या समाधान में महत्वपर्ण भूमिका होती है इसके आधार पर व्यक्ति सही या ग़लत तरीके से समाधान करता है ।
समाधान का ज्ञान स्थाई होता है।।
* वुड वर्थ ➖ ""सीखना, आपके व्यवहार और स्वभाव में होना चाहिए।""
*रॉबर्ट गेने ➖ बुक- ""the condition of learning""
इन्होंने समस्या समाधान के 8 चरण ( सोपान) बताए है --
1::सांकेतिक सीखना ➖ व्यक्ति को कोई संकेत ( हिंट) का मिलना ।
2:: उद्दीपन अनुक्रिया ➖ व्यक्ति द्वारा उस संकेत पर क्रिया ( रिएक्ट) करना।
3:: सरल श्रृंखला ➖ उस क्रिया पर विश्लेषण करके कनेक्ट ( श्रृंखला में) करना।
4:: शाब्दिक सहचर्या ➖ विश्लेषण के स्वरूप को कनेक्ट करके उसके सभी पक्षों पर विस्तार से सोचना।
5:: विभेदीकरण ➖ समस्या के संभावित समाधानों को खोजना ।
6:: संप्रत्य ➖ संभावित समाधानों से एक कॉन्सेप्ट तैयार करना।
7::नियम सीखना➖ कॉन्सेप्ट के एक्सिक्यूशन के लिए रुल ( नियम) बनाना।
8:: समस्या समाधान ➖ रुल को एक्जीक्यूट करके समस्या के समाधान तक पहुंचा जाता है ।।
By ✍️ अनामिका राठौर ✍️
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें